IPL 2022 की Points Table में राजस्थान रॉयल्स ने मचाई खलबली, गुजरात और हैदराबाद को दिया झटका

 IPL 2022 Points table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन की अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स ने फिर से नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है। राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया है। इस तरह गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद को झटका लगा है।


आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस काफी पीछे हैं। मुंबई का तो जीत का खाता नहीं खुला है, जबकि चेन्नई ने दो ही मैच जीते हैं। कोलकाता और दिल्ली को अभी तक 3-3 मैचों में जीत मिली है। ऐसे में आने वाले समय में आईपीएल के प्लेऑफ की रेस और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाली है।    

IPL 2022 Latest Points Table

टीम मैच जीते हारे टाई नो रिजल्ट प्वॉइंट्स नेट रनरेट
राजस्थान रॉयल्स 8 6 2 0 0 12 0.561
गुजरात टाइटन्स 7 6 1 0 0 12 0.396
सनराइजर्स हैदराबाद 7 5 2 0 0 10 0.691
लखनऊ सुपर जायन्ट्स 8 5 3 0 0 10 0.432
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9 5 4 0 0 10 -0.572
पंजाब किंग्स 8 4 4 0 0 8 -0.419
दिल्ली कैपिटल्स 7 3 4 0 0 6 0.715
कोलकाता नाइट राइडर्स 8 3 5 0 0 6 0.080
चेन्नई सुपरकिंग्स 8 2 6 0 0 4 -0.538
मुंबई इंडियंस 8 0 8 0 0 0 -1.000

Popular posts from this blog

IPL 2022 Purple cap & Orange cap : एक ही टीम के दो खिलाड़ी के नाम, जानिए कौन हैं वो ?

कौन जीतेगा आईपीएल 2022 का खिताब जानिए कुछ भविष्य वाणी ?

IPL 2022 की पहली हैट्रिक युजवेंद्र चहल के नाम गेम चेंजिंग स्पैल से किया सब को हैरान !