Posts

Showing posts with the label अन्य

IPL 2022 की Points Table में राजस्थान रॉयल्स ने मचाई खलबली, गुजरात और हैदराबाद को दिया झटका

Image
 IPL 2022 Points table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 15वें सीजन की अंकतालिका में राजस्थान रॉयल्स ने फिर से नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है। राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराकर आईपीएल 2022 की प्वाइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया है। इस तरह गुजरात टाइटन्स और सनराइजर्स हैदराबाद को झटका लगा है। आईपीएल के 15वें सीजन में दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस काफी पीछे हैं। मुंबई का तो जीत का खाता नहीं खुला है, जबकि चेन्नई ने दो ही मैच जीते हैं। कोलकाता और दिल्ली को अभी तक 3-3 मैचों में जीत मिली है। ऐसे में आने वाले समय में आईपीएल के प्लेऑफ की रेस और भी ज्यादा दिलचस्प होने वाली है।     IPL 2022 Latest Points Table टीम मैच जीते हारे टाई नो रिजल्ट प्वॉइंट्स नेट रनरेट राजस्थान रॉयल्स 8 6 2 0 0 12 0.561 गुजरात टाइटन्स 7 6 1 0 0 12 0.396 सनराइजर्स हैदराबाद 7 5 2 0 0 10 0.691 लखनऊ सुपर जायन्ट्स 8 5 3 0 0 10 0.432 रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 9 5 4 ...

IPL 2022: संजय मांजरेकर ने बताया- दिनेश कार्तिक टीम इंडिया में जगह बना पाएंगे या नहीं!

Image
 आईपीएल 2022 में दिनेश कार्तिक बिना किसी संदेह के सबसे बेस्ट फिनिशर के रूप में उभरे हैं। उन्होंने कई मैचों में अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। इस सीजन 8 मैचों में उनके नाम 210 रन हैं। निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। उनके इस सीजन शानदार प्रदर्शन के कारण ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि विकेटकीपर बल्लेबाज के मौजूद फॉर्म को देखते हुए उन्हें आगामी टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह मिले। वह 200 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ आईपीएल 2022 में खेल रहे हैं और इस वजह से उन्हें आगामी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए आदर्श फिनिशर का विकल्प माना जा रहा है।  हालांकि भारत के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर को लगता है कि इस तरह का फैसला लेने से पहले कार्तिक को कई और सवालों के जवाब देने होंगे! ।मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो को बताया, ''केवल अगर वह अपने मौजूदा फॉर्म को बनाए रखता है। मैं थोड़ा और व्यावहारिक होने जा रहा हूं। हम इस आईपीएल के लगभग आधे रास्ते में हैं। आइए लीग के अंत तक प्रतीक्षा करें और देखें कि फॉर्...