Posts

Showing posts with the label coach

SRH Vs RCB: अचानक कैसे IPL 2022 की सबसे खतरनाक टीम बनी सनराइजर्स हैदराबाद? सामने आई बड़ी वजह

Image
 IPL 2022 में अपने शुरुआती मैचों में पराजय झेलने के बाद लगातार पांच जीत दर्ज करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छी वापसी की है. हैदराबाद की कामयाबी के पीछे एक बड़ी वजह सामने आई है. Sunrisers Hyderabad IPL 2022  के 36वें मैच में रॉयल चैंलेजर बैंगलोर को सनराइजर्स हैदराबाद  ने 9 विकेट से करारी मात दी. इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम सिर्फ 68 रनों पर सिमट गई. जवाब में हैदराबाद ने सिर्फ एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. ये हैदराबाद की लगातार 5वीं जीत थी. अब हैदराबाद की कमाल की फॉर्म पर मुख्य कोच टॉम मूडी ने एक बड़ा बयान दिया है.  हैदराबाद के कोच का बड़ा बयान अपने शुरुआती मैचों में पराजय झेलने के बाद लगातार पांच जीत दर्ज करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद की सफलता का श्रेय मुख्य कोच टॉम मूडी ने खिलाड़ियों की भूमिका को लेकर स्पष्टता को दिया. सनराइजर्स ने शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को 9 विकेट से हराया और अब अंकतालिका में वह दूसरे स्थान पर है. सभी खिलाड़ियों को दिया श्रेय मूडी ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हम अपने अभ्यास को लेकर काफी स्पष्ट हैं कि कहा...